करनाल में DTP विभाग की मिलीभगत या लापरवाही: वकील पर लैंड माफिया के हमले के बाद भी अवैध कॉलोनी में चलता रहा निर्माण कार्य

अवैध कॉलोनी में सड़क निमार्ण करते कर्मचारी।

शुक्रवार की शाम जिस अवैध कालोनी में निर्माण के विवाद को लेकर वकील जेपी सिंह पर जानलेवा हमला किया गया, उस अवैध कालोनी में शनिवार को भी दिन भर निर्माण कार्य चलता रहा। सारे कायदों को ताक पर रख कर यहां सड़क का निर्माण हो रहा है। DTP विभाग और नगर निगम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने न तो निर्माण कार्य बंद कराने की जरूरत समझी, न ही यह देखना उचित समझा कि अवैध कालोनी में निर्माण कैसे हो रहा है?

सदस्य नियुक्त: देवेंद्र बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, वे पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे

घायल वकील जेपी सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर संजीव व उसके अन्य साथी इस कॉलोनी को काट रहा है। इस रोड पर यह अकेली अवैध कालोनी नहीं है। कुछ दूर आगे मदन लाल नाम का एक लैंड माफिया भी अवैध कालोनी काट रहा है। इसका दावा है कि उसने कॉलोनी को रेगुलर कराने के कागज जमा करा रखे हैं। लेकिन जब इन कागजों को देखा तो पाया कि यह आवेदन नहीं एक प्रार्थना पत्र है।

कॉलोनी चल रहा सड़क निमार्ण निमार्ण कार्य।

कॉलोनी चल रहा सड़क निमार्ण निमार्ण कार्य।

बड़ा सवाल DTP विभाग व नगर निगम के जिम्मेदार चुप क्यों है?

यह कॉलोनियां आज ही कटना शुरू नहीं हुई। काफी समय से यहां अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। इसके बाद भी DTP विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ज्यादातर प्लाट बिक चुके हैं। इनकी रजिस्ट्री तहसील से हो चुकी है। जो कि पूरी तरह से अवैध है। नियमों को ताक पर रख कर यह रजिस्ट्री हुई है।

पटवारी 20-28 दिसंबर तक नहीं करेंगे काम: कैथल में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का फैसला; जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना

तहसीलदार व DTP पर पहले भी लगे चुके भ्रष्टाचार के आरोप

यूथ फॉर चेंज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर ने बताया कि करनाल के पूर्व तहसीलदार राजबक्श और DTP विक्रम सिंह पर अवैध कॉलोनियों काटने वाले लैंड माफिया की मदद की एवज में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दोनों अधिकारियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अब वह जमानत पर है। ऐसा लग रहा है कि इसके बाद भी करनाल तहसील और DTP विभाग के अधिकारी लैंड माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

अवैध कॉलोनी में खड़ी गाडियां।

अवैध कॉलोनी में खड़ी गाडियां।

होनी चाहिए जांच, कैसे हुई रजिस्ट्रियां

एंटी करप्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि तहसील में जिम्मेदारों की जांच होनी चाहिए कि आखिर किस तरह से यह अवैध कालोनी की रजिस्ट्री हुई है। इसमें जो भी अधिकारी शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। क्योंकि जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे तक तक शहर में अवैध कॉलोनियां का कारोबार बंद नहीं हो सकता।

पंचकूला में HSSC के 3 कर्मियों पर FIR: चपरासी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपए हड़पे; 12 लाख में किया सौदा

DTP विभाग क्यों ध्यान नहीं दे रहा है विक्रम सिंह की जगह जब DTP RS बाठ आए तो अवैध निर्माण पर खूब अर्थ मूविंग मशीन चलाई। लेकिन अब लंबे अर्से से सारी कार्रवाई ठप है। इधर शहर में लगातार अवैध कालोनी कट रही है। ऐसे में DTP विभाग की भी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए कि क्यों इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो कार्रवाई पहले की गई की, वह अब क्यों अमल में नहीं लाई जा रही है।

घायल वकील को अस्पताल में लेकर आते परिजनों की फाइल फोटो।

घायल वकील को अस्पताल में लेकर आते परिजनों की फाइल फोटो।

वकील से मारपीट पर क्रॉस केस

​​​​​​​शुक्रवार शाम को जब वकील जेपी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ तो पुलिस ने वकील की शिकायत के पर 5 नामजद व 4 से 5 अन्य लोगों के खिलाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। वहीं दूसरे पक्ष में ने वकील क्रॉस केस करवाया है। सिटी थाना के SHO कमलदीप ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पंचकूला में HSSC के 3 कर्मियों पर FIR: चपरासी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपए हड़पे; 12 लाख में किया सौदा

सड़क के निमार्ण में लगे मजदूर।

सड़क के निमार्ण में लगे मजदूर।

DTP बोले सोमवार को चेक करेंगे मामला क्या है?

अवैध कॉलोनी के बार में जब DTP आरएस बाठ से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं था। करनाल में अवैध कॉलोनी नहीं कटने दी जाएगी। सोमवार को वह खुद इन दोनों कॉलोनियों का निरीक्षण करेंगे अगर इन अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य होता हुआ पाया तो उनकी तरफ से कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा अगर कहीं पर अवैध कॉलोनी कट रही हो तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दे।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल में वकील पर जानलेवा हमला: कॉलोनाईजर के पास विभाग JE के साथ नोटिस लेकर पहुंचा था वकील, मोबाइल व अंगूठियां भी छिनने का आरोप

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *