करनाल में विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल पक्ष पर जहर देने कर मारने का आरोप, 7 माह पहले हुई थी शादी

हरियाणा के जिले करनाल के बाहरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने सोमवार अल सुबह करीब 2 बजे शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेवाड़ी में महिला के साथ फ्रॉड: शातिर कॉल कर बोला-फोन-पे में 5 हजार फंसे; OTP भेज 18800 रुपए खाते से निकाले

जानकारी के अनुसार रूपेद्रकौर निवासी पिपली माजरा की शादी 7 माह पहले असंध के गांव बाहरी निवासी युवक से हुई थी। जोकि इटली गया हुआ है। जबकि रूपेद्र यहीं पर रह रही थी। विवाहिता के मायके के लोगों का आरोप है। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज को लेकर काफी परेशान किया करते थे। उसे हर समय ताने दिया करते थे अब उसकी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

देर रात को अस्पताल के बाहर खड़े मृतका के परिजन।

देर रात को अस्पताल के बाहर खड़े मृतका के परिजन।

तीन दिन से थी बेटी एडमिट नहीं दी जानकारी

विवाहिता की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग रूपेद्रकौर को हमसें बात तक नहीं करने देते थे। रविवार शाम को वह अपने परिवार को साथ अमृतसर जा रहे थे तो सोचा एक बार बेटी से बात करलें। जब फोन किया तो फोन को उसकी सास ने उठाया, जब उससे रूपेद्रकौर से बात कराने के लिए कहा तो वह बोली की रूपेद्र को तीन दिन से बुखार था।

यमुनानगर में स्मैक-पिस्तौल के साथ 3 काबू: एंटी नारकोटिक सेल ने की कार्रवाई; तीनों पर पहले भी आपराधिक केस, बोलेरो जब्त

जिससे असंध अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद कहा उसकी हालत ठीक नहीं है उसे करनाल के निजी अस्पताल में लेकर गए है। जब रात को करीब 12 बजे करनाल आए तो उन्हें अस्पताल में ससुराल पक्ष की तरफ कोई व्यक्ति अस्पताल में नहीं मिला।

डॉक्टर ने बताया जहर खाने से हुई मौत

​​​​​​​विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह रात को अस्पताल में पहुंचे तो उसकी बेटी के पास कोई भी ससुराल पक्ष का व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब डॉक्टर से रूपेद्र कौर की हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि चार दिन पहले रूपेद्र को जहर दिया गया था। जिसके चलते उसके फेफड़े खत्म हो गए थे और उसकी चलते रूपेद्रकौर की मौत हो गई।

ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते रूपेद्रकौर के परिजन।

ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते रूपेद्रकौर के परिजन।

शादी के एक माह बाद पति चला गया था इटली

​​​​​​​विवाहिता की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि 7 महीने पहले ही गांव बाहरी निवासी युवक से रूपेद्रकौर की शादी की थी। शादी के 1 माह बाद ही रूपेद्र का पति इटली चला गया था। दो महीने बाद रूपेद्र ने अपने पति से पूछा कि वह कब उसे लेकर जाएंगे तो उसके पति ने उससे मायके से 15 लाख रुपए लेने को कहा था। जब पैसे नहीं दिए तो पति ने रूपेद्र से बात करना बंद कर दिया था। उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।

वर्जन

​​​​​​​असंध थाना के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि रात को एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *