करनाल में युवक की हत्या का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार, आज किया जाएगा चारों आरोपियों को अदालत में पेश

 

 

हरियाणा के करनाल के गांव जलमाना में रविवार देर रात को युवक की चाकू गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात को एक मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में 1 आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। असंध पुलिस द्वारा इस मामले में पकड़े गए दो दिन के रिमांड पर चल रहे और बुधवार देर रात को पकड़े गए दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार देर रात को पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस आज हथियार बरामद करने के लिए रिमांड पर ले सकती है।

पानीपत की महिला पर अंबाला ससुराल में जुल्म: एडवोकेट पति ने SUV कार और बाहरी महिलाओं के लिए पत्नी को निकाला; गर्भपात भी करवाया

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी सागर व कप्तान वासी ठरी को गांव से ठरी से गिरफ्तार किया था जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। आज उनका दो दिन का रिमांड खत्म हो जाएगा। वहीं बुधवार देर रात को असंध पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक वासी असंध व अक्षय वासी जलमाना को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि इस मामले में एक और आरोपी फरार चल रहा है।

पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए दो आरोपी।

पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए दो आरोपी।

15 दिन पहले हुआ था झगड़ा

मृतक के पिता रोशन लाल ने बताया कि 15 दिन पहले अक्षय और मृतक अमन(20) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रविवार देर रात को जलमाना गांव में ही अमन की रेहड़ी के पास बैठकर अक्षय अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान अमन से बदला लेने के लिए सभी आरोपियों ने अमन को अपने पास बुलाया और उसके साथ मारपीट की। पिता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी सागर व कप्तान ने अमन के दोनों हाथ पकड़ लिए और असंध निवासी दीपक ने अमन को जान से मारने की नियत से उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। उसके पांचों आरोपियों ने मिलकर उसकी लात घुसो से उसे बुरी तरह से मारा। उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके फरार हो गए।

करनाल में युवक की हत्या का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार, आज किया जाएगा चारों आरोपियों को अदालत में पेश

अक्षय और अमन दोनों थे दोस्त

​​​​​​​जानकारी के अनुसार मृतक अमन व अक्षय पहले गहरे दोस्त थे, 15 दिन पहले ही दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और रविवार देर रात को अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

पिता करते है मजदूरी

​​​​​​​जानकारी के अनुसार मृतक के पिता रोशन लाल ने बताया उसके तीन बच्चे है दो लड़के और एक लड़की, अक्षय सबसे छोटा बेटा था। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं अमन भी गांव में रेहड़ी लगाकर सामान बेचता था। जिससे वह अपने परिवार का गुजारा अच्छे से कर रहे थे। लेकिन आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

वर्जन

जलमाना चौंकी प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अबतक अमन की हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पहले ही दो दिन के रिमांड पर लिया जा रहा है। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को बुधवार देर रात को गिरफ्तार किया है। आज चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार देर रात को पकड़े गए दोनों आरोपियों को हथियार बरामद करने के लिए अदालत से पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। इस मामले में एक अन्य आरोपी और फरार चल रहा है। जल्द ही उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.आईईएसए और काउंटरपॉइंट रिसर्च का कहना है कि 2021-2026 के दौरान भारत का चिप कंपोनेंट्स मार्केट 300 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *