करनाल में दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे CM: सांस्कृतिक संगीतों पर झूमे, बोले- आदमपुर उपचुनाव में भाजपा की होगी जीत

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे-44 स्थित एक निजी पैलेस में रविवार शाम को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सावधान -फिर बढ़ने लगे डेंगू के केस: जिले में डेंगू के 4 नए केस आए, तीन मरीज करनाल व एक असंध में मिला

मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को भारत-पाक मैच में भारत की विजयी की बधाई देते हुए कहा कि आदमपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। पंजाब सीएम पर कटाक्ष करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गत दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन भगवंत मान नहीं माने।

करनाल पहुंचने पर CM का स्वागत करते कार्यकर्ता।

समारोह में कई संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए कलाकरों ने समा ही बांध दिया, समा ऐसा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं को सांस्कृतिक संगीत पर थिरकने से नहीं रोक सके। संगीत पर सांसद सहित अन्य नेतागण झूमते नजर आए।

जींद में एक परिवार के 3 सदस्यों ने जहर निगला: बाप-बेटे की मौत, पोता गंभीर; दिवाली की खुशी मातम में बदली

पत्रकारों से बातचीत करते CM।

पत्रकारों से बातचीत करते CM।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनके पास कुछ समय था, जिसके देखते हुए करनाल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में आने का मौका मिला। उन्होंने दीपावली पर्व पर सफाई कर्मियों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो समय सफाई कर्मचारियों ने चुना है, वो सही नहीं है। त्योहारों का समय चल रहा है, इसे देखते हुए सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था।

Xiaomi आधिकारिक तौर पर Redmi Note 12 सीरीज के लॉन्च की तारीख की पुष्टि करता है: क्या उम्मीद करें

कार्यक्रम में डांस करते सांसद।

कार्यक्रम में डांस करते सांसद।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे है, जो सफाई कर्मचारियों को बरगला रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से बातचीत हुई है, जिसमें जायज मांगों को मान लिया है, कुछ पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चाहिए कि वे नाजायज मांगों की मांग न करें।

बता दें कि शाम करीब साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में पहुंचे। आज रात को करनाल में उनका रात्रि ठहराव रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से अलर्ट पर चल रहा है। शहर के चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
USA भेजने के नाम पर हड़पे 11 लाख: अंबाला में वीजा के नाम पर ट्रांसफर करवाए; दबाव बनाने पर लौटाए 2 लाख

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!