करनाल पुलिस लाईन में चली गोली: पुलिस कर्मचारी की मौत, हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर हो रही जांच, डयाल 112 की गाड़ी पर थी डयूटी

 

हरियाणा के करनाल की पुलिस लाईन क्वाटर में रह रहे एक पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में सर पर गोली लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। पुलिस इस मामले की हत्या या आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।

करनाल पुलिस लाईन में चली गोली: पुलिस कर्मचारी की मौत, हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर हो रही जांच, डयाल 112 की गाड़ी पर थी डयूटी

परिजन गए हुए थे कार्यक्रम में

जानकारी के अनुसार कटार सिंह (45) वर्षीय देर रात को घर पर अकेला ही था। जबकि पत्नी व लड़का पुलिस लाइन में ही चल रहे एक कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात करीब साढ़े 9 बजे जब बेटा घर पहुंचा तो कटार सिंह के सर गोली लगी थी और कटार सिंह जमीन पर पड़ा था।

मौके पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस।

मौके पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस।

आनन फानन में लेकर पहुंचे अस्पताल

जैसे ही बेटे ने पिता को गंभीर हालत में देखा तो उसे तुरंत करनाल के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर रामनगर थाना पुलिस, सीआईए की टीम व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटांए।

करनाल पुलिस लाईन में चली गोली: पुलिस कर्मचारी की मौत, हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर हो रही जांच, डयाल 112 की गाड़ी पर थी डयूटी

कान के पीछे सर पर लगी थी गोली

जानकारी के अनुसार कटार सिंह के कान के पीछे सर पर गोली लगी है। कटार सिंह को गोली किसी ने मारी है या उसने खुद आत्महत्या की है। इस की जांच पुलिस कर रही है। हालंकि पुलिस द्वारा मौके एक हथियार भी बरामद किया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कि यह हथियार लाइसेंसी है, या फिर अवैध है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी।

मौके पर पहुंचे डीएसपी।

मूनक में डयाल 112 की गाड़ी पर थी कटार सिंह की डयूटी

​​​​​​​जानकारी के अनुसार कटार सिंह मूनक की डयूटी गांव मूनक के पास डायल 112 की गाड़ी पर थी। शाम को अपनी डयूटी खत्म करके कटार सिंह घर पर वापस आया है।

 

दिल्ली पहुंचे रेसलर दीपक पूनिया: कल बहादुरगढ़ में पैतृक घर आएंगे; कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट के भव्य स्वागत की तैयारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

​​​​​​​पुलिस कप्तान गंगा राम पूनिया ने बताया कि पुलिस को मौके से हथियार बरामद हुआ है। यह हथियार वैध है या अवैध इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
पानीपत असंल सुशांत सिटी को मिला नोटिस: रोजाना निकल रहा 10600 किलो लीटर सॉलिड वेस्ट, सीवर की क्षमता कुल 25 KLD

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *