करनाल गवर्नमेंट कॉलेज को नई प्रिंसिपल मिलीं: डॉ. रेखा त्यागी ने जॉइन किया पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, 24 साल से दे रहीं सेवाएं

कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने नवनियुक्त प्रिंसिपल का गुलदस्तों के साथ जोरदार स्वागत किया।

हरियाणा के करनाल जिले में सेक्टर-14 स्थित्त पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में डॉ. रेखा त्यागी को नई प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने नवनियुक्त प्रिंसिपल का गुलदस्तों के साथ जोरदार स्वागत किया।

महम MLA को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार: वीडियो कॉल कर बलराज कुंडू से महिला बनकर की बात, फर्जी सिम उपलब्ध करवाने वाला काबू

नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का बुके देकर स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का बुके देकर स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना मकसद
डॉ. रेखा त्यागी इसी कॉलेज में हिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर रही हैं। वहीं प्रिंसिपल त्यागी का कहना है कि वह कॉलेज के समस्त स्टाफ को साथ लेकर कार्य करेंगी और कॉलेज को शिक्षा के मामले में एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने का प्रयास करेंगी।

हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता : दलबीर दलाल जिला जींद व फरीदाबाद के डब्ल्यूएसएसओ व आईएसए का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का बुके देकर स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का बुके देकर स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

साल 2000 से सेवाएं दे रही हैं
करनाल निवासी डॉ. रेखा त्यागी ने साल 2000 में राजकीय महाविद्यालय में जॉइन किया था। लगभग साढ़े 24 साल इनको कॉलेज में सेवाएं देते हुए हो चुके हैं। हालांकि बीच में 4-5 बार इनकी कुछ समय के लिए ट्रांसफर भी हुई थी, लेकिन उनका ज्यादातर समय इसी कॉलेज में बीता है।

प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का स्वागत करते कॉलेज के स्टाफ सदस्य।

हिस्ट्री से डॉक्टरेट, गुरुग्राम कॉलेज पहली जॉइनिंग
एजुकेशन की बात की जाए तो रेखा त्यागी ने MA, MPhil, MEd और हिस्ट्री से PHD की हुई है। गुरुग्राम के गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज से इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, उसके बाद विभिन्न कॉलेज में इन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का स्वागत करतीं स्टाफ की सदस्य।

प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी का स्वागत करतीं स्टाफ की सदस्य।

UP की रहने वालीं, 1984 से करनाल में
डॉ. रेखा त्यागी UP के मेरठ की रहने वाली हैं, लेकिन 1984 से वह करनाल में ही रह रही हैं। इनके पिता भी डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं और इनके भाई डॉ. BS त्यागी करनाल के DWR में प्रिंसिपल साइंटिस्ट हैं। इनकी भाभी भी रिटायर्ड प्रिंसिपल रही हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *