करनाल के खिलाड़ियों ने किया 18 पदको पर कब्जा: जीते 7 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक, 40 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा

 

हरियाणा के जिले करनाल के खिलाड़ियों ने राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में आयोजित दो दिवसीय 7वीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 18 पदक जीत कर कर्ण नगरी का नाम रोशन किया है। इन में 7 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है। रविवार को इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। करनाल जिले से कुल 40 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। ऐसे पहली बार हुआ है जब तीनों ही पदक करनाल जिले के खिलाड़ियों का कब्जा रहा है।

करनाल के खिलाड़ियों ने किया 18 पदको पर कब्जा: जीते 7 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक, 40 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा

करनाल के विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच।

करनाल के विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच।

पहले दिन 9 खिलाड़ियों का रहा दबदबा

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन करनाल के 9 एथलीट छाए रहे। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए कुल 18 पदको पर अपना कब्जा कर लिया। पहले दिन की प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में खिलाड़ी सिमरन ने स्वर्ण, विजेता ने रजत और गंगा ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था।

Android 13 अपडेट प्राप्त करने के बाद Google पिक्सेल स्मार्टफ़ोन उपयोगकर्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: सभी विवरण

पहली बार तीनों पदको पर करनाल का कब्जा

कर्ण स्टेडियम के कोच सतीश पंघाल ने बताया कि इस बार जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 18 पदको पर कब्जा किया है। उन्होंने बताया कि यह सफलता एक दिन में टीम को नहीं मिली है। कई माह पहले से ही इसके लिए तैयारी शुरू की गई थी। ऐसा पहली बार हुआ है। जब करनाल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर जीते है।

प्रतियोगिता में विजेता लड़कियों के साथ कोच सतीश पंघाल।

प्रतियोगिता में विजेता लड़कियों के साथ कोच सतीश पंघाल।

इन खिलाड़ियों जीते पदक

सिमरन ने 1500, व 800 मीटर दौड में दो स्वार्ण पदक, 400 मीटर दौड में सुनील ने स्वार्ण, डिस्कस थ्रो में अनिल ने स्वर्ण पदक, 3000 मीटर में शुखी ने स्वार्ण सहित कुल 7 स्वर्ण पदक व 800 मीटर में अमित ने कांस्य पदक, 800 मीटर में अंकुश ने कांस्य, बाल थ्रो 14 साल में ओम बत्तन ने रजत, 200 मीटर अजय ने कांस्य पदक, हाई जंप में 14 साल लडकी कशिश ने रजत, विजेता ने रजत और गंगा ने कांस्य पदक जीता। यानी कुल 18 पदक करनाल के खिलाड़ियों ने जीते है।

वर्जन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल ने बताया कि जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक, 5 रजत और 4 कांस्य पदक सहित 18 पदक जीते है।

 

खबरें और भी हैं…

.हिसार में अग्निवीरों की भर्ती जारी: जींद से भर्ती होने पहुंचे 1300 युवा; 3 जिलों से 2500 युवकों का परीक्षण संडे को

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *