करनाल की 4 नगर पालिकाओं के रिजल्ट: ​घरौंडा में BJP के हैप्पी गुप्ता जीते, तरावड़ी में निर्दलीय वीरेंद्र कुमार ने BJP के नारंग को हराया

 

 

हरियाणा में करनाल जिले की 4 नगर पालिकाओं- असंध, निसिंग, घरौंडा और तरावड़ी में वोटों की गिनती जारी है। ​​​​​​यहां ​घरौंडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव पर BJP ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा उम्मीदवार हैप्पी गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट सुरेंद्र कुमार को 31 वोट से हराया। उधर तरावड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार उर्फ बिल्ला ने जीत दर्ज की। तरावड़ी में BJP उम्मीदवार राजीव नारंग दूसरे नंबर पर रहे।

CoinEgg घोटाले के परिणामस्वरूप भारतीय निवेशकों को 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, CloudSEK ढूँढता है

असंध नगर पालिका में सतीश कटारिया 553 वोटों से जीत कर नए अध्यक्ष चुने गए। सतीश कटारिया को कुल 4408 वोट मिले। सतीश कटारिया को कांग्रेस नेता जिले राम शर्मा का समर्थन हासिल था। कटारिया ने यहां प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP के कैंडिडेट कमलजीत सिंह लाडी को हराया जिन्हें 3855 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय कैंडिडेट राजिंदर मट्टू रहे जिन्हें 3484 वोट मिले।

निसिंग नगर पालिका में निर्दलीय रोमी सिंगला अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 2300 वोटों से जीत दर्ज की। रोमी सिंगला को 4473 वोट मिले। निसिंग में प्रधान पद के लिए दूसरे स्थान पर जनकराज रहे जिन्हें 2173 वोट मिले। यहां 1583 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर निर्दलीय भगवंत सिंह रहे। आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट मेघराज 762 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे।

निसिंग नगर पालिका के वार्ड-1 से सुमन देवी ने 204 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड-2 से राजपाल भोला ने 40 वोटों से जीत दर्ज की है।

महम नगर पालिका चुनाव मतगणना LIVE: मतगणना को लेकर उम्मीदवार उत्सुक, हर कोई अपनी जीत की मांग रहा दुआ

इस बीच तरावड़ी नगर पालिका में चल रही काउंटिंग में राउंड-1 के बाद अध्यक्ष पद के लिए BJP कैंडिडेट राजीव नारंग को 980 को वोट मिले। दूसरे नंबर पर वीरेंद्र बंसल बिल्ला रहे जिन्हें 942 वोट मिले। तरावड़ी के वार्ड नंबर 3 से अमित बंसल ने शिवम बंसल को 53 वोट से हराया।

 

खबरें और भी हैं…

.
फेसबुक पर नया मोबाइल देने का दिया लालच: अंबाला में युवक के साथ साढ़े 51 हजार की धोखाधड़ी; केस दर्ज

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *