चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव में प्रदेश की देवतुल्य जनता फिर से कमल खिलाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि 12 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एक बार फिर सभी विरोधी दल चित्त होंगे और हरियाणा में भाजपा की “नॉनस्टॉप ट्रिपल इंजन सरकार” जनता की सेवा में कार्यरत रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास को नई गति दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कमल का बटन दबाकर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं, जिससे केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय स्तर पर एकजुट होकर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी का दावा है कि इस बार भी जनता भाजपा को ही प्राथमिकता देगी और “ट्रिपल इंजन सरकार” की नीति को आगे बढ़ाएगी।
अब सबकी नजरें 12 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि हरियाणा की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी। लेकिन फिलहाल माहौल भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है।
यह भी देखें :-
https://www.youtube.com/live/8hg-SQC1ALg?si=nARRQtegoHQZCPeV
https://www.facebook.com/share/v/1HQLBfSNdF/