कड़ी सुरक्षा में हुआ चंडीगढ़ पुलिस ASI एग्जाम: सिर्फ आधे कैंडिडेट ही परीक्षा देने पहुंचे, 15 हजार युवाओं ने किया था आवेदन

 

चंडीगढ़ पुलिस में ASI के 49 पदों की भर्ती को लेकर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रिटन एग्जाम हुआ। इसे लेकर शहर में कुल 36 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए थे। इस दौरान एग्जाम में नकल जैसे किसी भी अपराध को रोकने के लिए कैंडिडेंट्स की पूरी चैकिंग की गई। वहीं एग्जाम में असली कैंडिडेट ही बैठे इसके लिए फिंगरप्रिंट की बायोमैट्रिक कैप्चरिंग भी की गई। दूसरी ओर CCTV कैमरों की निगरानी में एग्जाम हुए।

हरियाणा में वर्षों से एक जगह डटे कई अफसर: सरकार के रडार पर आए, 200 की लिस्ट तैयार; प्रमोशन के बाद भी ट्रांसफर नहीं

हर सेंटर में जैमर लगाए गए थे ताकि कैंडिडेट्स किसी भी गुप्त डिवाइस की मदद से नकल न कर सकें। हर सेंटर के बाहर सख्त पुलिस नाके भी लगाए गए थे। पैरामिलिट्री फोर्स और PCR की सख्त पेट्रोलिंग भी की गई। सेंटर्स में एग्जाम के दौरान सरप्राइज चैकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी गठित की गई थी।

1 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे
1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एग्जाम को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 17 DSP, 51 इंस्पेक्टर और बाकी निचले रैंक के अफसर-कर्मी थे। एग्जाम सीनियर अफसरों की निगरानी में हुआ। एग्जाम में 51 प्रतिशत कैंडिडेट्स रिटन एग्जाम में आए।

एग्जाम में गड़बड़ी के प्रयास में 4 पकड़े जा चुके
चंडीगढ़ पुलिस ASI भर्ती प्रक्रिया मामले में गड़बड़ी कर फॉर्म भरने के मामले में अभी तक 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें चंडीगढ़ पुलिस का कॉन्स्टेबल और भारतीय सेना का क्लर्क भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला अनिल (20), हरियाणा के जींद निवासी नरेश (33), जींद का ही हरदीप (32) और मनीमाजरा का चंद्र कांत (29) शामिल है।

कॉन्स्टेबल नरेश चंडीगढ़ पुलिस में ही तैनात था। हरदीप सेक्टर 17 स्थित AG पंजाब ऑफिस में कार्यरत था। दोनों ने एक साइबर कैफे चलाने वाले चंद्र कांत के साथ मिल कर फर्जी एप्लिकेशन फॉर्म जमा करवाए थे। वहीं सेना के क्लर्क अनिल ने भी फर्जी फॉर्म भरा था।

क्राइम ब्रांच कर रही जांच
बता दें कि ASI भर्ती प्रक्रिया के दौरान फॉर्म में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने बीते महीने 30 तारीख को धोखाधड़ी के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था। बाद में केस में जालसाज़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराएं भी जोड़ी गई थी। पुलिस के मुताबिक 122 कैंडिडेट्स ऐसे थे, जिन्होंने एक से ज्यादा फॉर्म भरे थे। जिसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की। यह अभी भी जारी है।

नारनौल में लाखों की अवैध शराब पकड़ी: ट्रक में भरकर चंडीगढ़ से गुजरात ले जा रहे थे; 1,023 पेटियां जब्त

15 हजार से ज्यादा एप्लिकेशन आई थी
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद इसी साल सितंबर में ASI के 49 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें 16 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। वहीं 27 पुरुषों के लिए हैं। 6 पद आर्मी जवानों के लिए रिजर्व हैं। चंडीगढ़ पुलिस को कुल 15,802 एप्लिकेशन प्राप्त हुई थी।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *