एरा फाऊंडेशन ने 60 लड़कियों को बांटे डिप्लोमे

एस• के• मित्तल   
सफीदों,        नगर की सामाजिक संस्था एरा फाऊंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर के जेसीज भवन में डिप्लोमा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाऊंडर अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने की। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सफीदों पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतीमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
वहीं संस्था से जुड़ी लड़कियों ने सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। संस्था की फाऊंडर अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने बताया कि संस्था के द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उपमंडल सफीदों के गांव अंटा, बसीनी व डिडवाड़ा में सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटीशियन के कोर्स के लिए केंद्र खोले गए थे। इन केंद्रों में करीब 60 कन्याओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लड़कियों को डिप्लोमे वितरित किए गए है।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है तथा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। हर नागरिक को चाहिए कि वह अपनी बेटी को बेटों से कमतर ना समझे और उनकी हर प्रकार से शिक्षित व दिक्षित करें ताकि उन्हे आगे बढऩे कोई दिक्कत पेश ना आए। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *