एनएसएस कैंप में छात्राओं के लिए विचार गोष्ठी आयोजित

एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप में छात्राओं के लिए विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दलबीर मलिक ने की। कार्यक्रम में जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रामदास प्रजापत, रेडक्रॉस डिविजन कमांडर रणधीर सैनी, समाजसेवी श्याम लाल व निवर्तमान पार्षद बजिन्द्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में राजकुमार मोर ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ छात्राओं को समाज में फैली कुरीतिओं से लडऩे, जागरूकता फ़ैलाने, फस्र्ट ऐड विषयों का ज्ञान दिया जाना आवयश्क है। इस प्रकार के कैंप से छात्राओं में राष्ट्रसेवा का भावना बढ़ती है। देश के सुनहरे भविष्य के लिए छात्राओं की छुपी प्रतिभा को निखारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कैंप से सीखी गई जानकारी को अपने तक सीमित ना रखकर अपितु दूसरों को राष्ट्रसेवा एवं कुरीतिओं के प्रति जागरूकता करना चाहिए।
यह भी देखें:-

645वीं संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा… देखिए लाइव

645वीं संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा… देखिए लाइव

रामदास प्रजापत ने कहा कि हमें अपने देश की संस्कृति को संभालकर रखना है। इस समय पश्चिमी संस्कृति हमारे युवाओं पर हावी होती जा रही है। गीता का ज्ञान देने वाला देश को पश्चिमी सभ्यता को त्यागकर देश की संस्कृति अपनानी होगी, तभी देश का समग्र विकास होगा। रणधीर सैनी ने छात्राओं को फस्र्ट ऐड एवं हाउस नर्सिंग की जानकारी दी। श्याम लाल ने छात्राओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया। निवर्तमान पार्षद ने छात्राओं को गुरु के शिक्षा लेकर देश के भविष्य निर्माण में सहायता देने को कहा। कार्यक्रम में लोक संपर्क विभाग से रामनिवास, बलवान, कार्यक्रम संयोजक सुलेखा, सहायक निशा, रेखा, राजबाला, डीपी अशोक मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *