उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने जिला वासियों को होली के पावन अवसर पर दी बधाई

101
Advertisement
एस• के• मित्तल 
जींद,      उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने सभी जिला वासियों को होलिका दहन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी होलिका दहन के इस पावन अवसर पर सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग व समरसता के साथ होली पर्व को मनाएं।
उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व के अवसर पर, ईश्वर से यही कामना है कि यह पर्व सभी जिलावासियों के जीवन में अनेकानेक सफलताएं एवं अपार खुशियां लेकर आए,साथ ही वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ साथ आजीवन आपको जीवन के पथ पर गतिमान रखे। उन्होंने रंग बिरंगे होली के त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए जिला वासियों से आहवान किया कि वे इस पावन पर्व पर पानी को व्यर्थ न बहाएं। जल एक ऐसा स्रोत है, जिसे दोबारा पैदा नहीं किया जा सकता।
सिर्फ इसे बचाया ही जा सकता है। इसलिए न सिर्फ हम स्वयं पानी बचाएं, बल्कि अपने आस पास के लोगों को भी इसे व्यर्थ बहाने से रोकें। पानी व्यर्थ बहाने को एक सामाजिक बुराई के रूप में देखा जाना चाहिए और लोगों को इसका विरोध भी करना चाहिए।
Advertisement