उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार करके लौटे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रदेश संयोजक अकबर ख़ान राणा

यूपी का अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा व योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा – अकबर खान राणा

कहा – योगी सरकार में तमाम अल्पसंख्यक कर रहे हैं सुरक्षित महसूस

एस• के• मित्तल
सफीदों,     उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी तथा योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा प्रदेश के संयोजक अकबर खान राणा ने अपने कई दिन के उत्तर प्रदेश प्रवास के बाद वापिस लौटकर पत्रकारों से कही। गौरतलब है कि संगठन की ओर से अकबर खान राणा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की ड्यूटी लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के लोगों ने यह जान लिया है कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जिसके शासन के दौरान लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान वहां पर ना केवल गुंडागर्दी समाप्त हुई बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास भी हुआ है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। अकबर खान राणा ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में भी घूम-घूमकर भाजपा के लिए प्रचार किया और देखा कि समाज के सभी वर्ग इस सरकार से बेहद खुश हैं। वहां पर अल्पसंख्यक वर्ग भी भाजपा के साथ बेझिझक खड़ा नजर आया है। मुस्लिम समुदाय के समझदार और नौजवान लोग प्रदेश की सरकार को दोबारा से योगी आदित्यनाथ के मजबूत हाथों में देखना चाहते हैं।
यह भी देखें:-
सरकार का तोहफा… आज से खुले सभी स्कूल… बच्चों  एवं अध्यापकों में उत्साह… देखिए लाइव रिपोर्ट 
अल्पसंख्यक समुदाय का कहना है कि इस सरकार के दौरान भेदभाव जैसी बात तो बहुत दूर की है बल्कि उन्होंने अपने आपको दूसरी सरकारों की अपेक्षा बेहद सुरक्षित महसूस किया। प्रदेश के विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों का भी चहुंमुखी विकास हुआ है। उधर अगर किसानों की बात करें तो यह वर्ग भी भाजपा का पूर्ण समर्थित है। राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान उत्तरप्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए कम खर्च पर अधिक से अधिक बिजली मुहैया करवाई गई। नदी-नाले साफ करवाए गए और फसलों के उचित दाम मिले। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रचार के दौरान मुस्लिम राजपूतों व गुज्जरों तथा अन्य तमाम वर्ग के लोगों ने उनका इस दौरान बहुत साथ दिया। सभी वर्ग धर्म और जाति के लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित नजर आए है।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *