ईंट-भट्ठों पर कन्या पूजन करके मनाई नवमी

 

 

एस• के• मित्तल

सफीदों, उड़ान ग्रुप ट्रस्ट ने ईंट-भट्ठों पर कन्या पूजन करके नवमी का पर्व मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस मौके पर पत्रकार मनीषा कुंडू व सचिव सिंपी जैन भी विशेष रूप से मौजूद थे। संस्था से जुड़ी महिला कार्यकत्र्ता नगर के आसपास ईंट-भट्ठों पर पहुंची और वहां पर कन्या पूजन भी किया। महिलाओं ने वहां पर मजदूरों, उनके परिवारों व बच्चों को बैठाकर भोजन करवाया।

धन व संपत्ति नहीं बल्कि प्रभू श्रीराम नाम साथ जाएगा: निगमबोध तीर्थ

अपने संबोधन में प्रधान ज्योति थनई ने कहा कि समाज व क्षेत्र की सुख-शांति के लिए संस्था के द्वारा निरंतर इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इलाके की समृद्धि के लिए आज ईंट-भट्ठों पर कन्या पूजन करके उन्हे भोजन करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन करने से परिवार का कल्याण होता है, सुख-समृद्धि व रोगों से मुक्ति मिलती है।

रोहतक में नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन: हटाए गए कर्मियों को नौकरी देने की मांग, 19-20 को करेंगे भूख हड़ताल

कन्या पूजन से विद्या व राजयोग की प्राप्ति होती है और असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *