आदमपुर के AAP कैंडिडेट सतेंद्र सिंह को जानिए: कांग्रेस में यहीं से चुनाव हारे, भाजपा में टिकट नहीं दी; आप में मौका मिला

 

 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह का नाम घोषित कर दिया है। सतेंद्र ने 7 सितंबर 2022 को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप जॉइन की थी। एक महीने के भीतर उन्हें टिकट मिल गई।

आदमपुर के AAP कैंडिडेट सतेंद्र सिंह को जानिए: कांग्रेस में यहीं से चुनाव हारे, भाजपा में टिकट नहीं दी; आप में मौका मिला

साल 2014 में कांग्रेस की टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़े, परंतु कुलदीप बिश्नोई से हार गए। 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी ठोकते हुए भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने आदमपुर से सोनाली फोगाट को चुनाव में टिकट दे दी।

कैंडिडेट बनने के बाद सतेंद्र सिंह को बधाई देते AAP प्रभारी सुशील गुप्ता।

सतेंद्र भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भारतीय किसान मोर्चा में रोहतक जिला प्रभारी और सिरसा जिला प्रभारी रहे। टिकट मिलने के बाद सतेंद्र सिंह खुलकर सवालों के जवाब दिए।

पंचायती चुनावों की तैयारी: रोहतक में 817951 मतदाता, 40 प्रतिशत ने आधार कार्ड से लिंक करवाए मतदाता पहचान पत्र

सवाल: आदमपुर उप चुनाव के लिए आपका चयन कैसे हुआ?

जवाब: पार्टी ने सर्वे करवाया। लोगों से पूछा गया कि कौन उम्मीदवार बेहतर है। मैंने 2008 साल से काम किया। मुझे पूरा यकीन था।

सवाल : AAP में क्या खासियत दिखी जो पार्टी में आए?

जवाब: आम आदमी पार्टी में सलाह लेने की परंपरा है, कार्यकर्ताओं से सलाह ली जाती है। मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता तय करते हैं। ये चीजें अच्छी है।

सवाल: भाजपा क्यों छोड़ी, प्रमुख वजह?

जवाब: भाजपा में जब शामिल किया गया तो मुझे आदमपुर चुनाव के लिए टिकट का पूरा आश्वासन दिया गया। फिर पैराशूट कैंडिडेट उतार दिया गया।

सवाल: आदमपुर में पिछले कई दिनों से भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में लोग शामिल हो रहे हैं, क्यों।

जवाब: भाजपा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। चेयरमैन सुखबीर डूडी छोड़ गए। कर्ण सिंह रानौलिया भी छोड़ गए। इसलिए पार्टी वर्कर और नेता आज भाजपा से परेशान होकर जा रहे हैं।

2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल होते सतेंद्र सिंह।

2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल होते सतेंद्र सिंह।

जन्मजात कांग्रेसी रहे, ग्रेजुएट हैं सतेंद्र
सतेंद्र सिंह जन्मजात कांग्रेसी थे। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पढ़ाई के लिहाज से सतेंद्र सिंह ग्रेजुएट है।

आदमपुर से सतेंद्र सिंह AAP उम्मीदवार बने:केजरीवाल के न आने पर हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने घोषणा की; भाजपा छोड़ आए थे

हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार को हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इससे पहले सतेंद्र भाजपा में थे। उसे छोड़ वह 2019 में आप में शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

खबरें और भी हैं…

.CTU सर्विस आज और 8 को प्रभावित: चंडीगढ़ में एयर शो के लिए ज्यादातर बसें बुक, 40 इलेक्ट्रिक बसें ही ट्राईसिटी में चलेंगी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *