आज करनाल में गरजेगें प्रदेशभर के लैब अटेंडेंट: CMआवास का करेंगे घेराव, सचिवालय के बाहर 10 बजे होगें एकत्रित, 26 जुलाई को किया था धरना शुरू

125
Quiz banner
Advertisement

 

आज हरियाणा के करनाल में प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करेगें। लैब अटेंडेंट के इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। प्रदेशभर से करीब 1 हजार कंप्यूटर लैब अटेंडेंट आज सुबह 10 बजें पहले जिला सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित होगों। उसके बाद दोपहर 12 बजे सचिवालय से प्रेम नगर स्थित सीएम आवास के निवास स्थान के घेराव के लिए निकलेगें।

पत्नी की हत्या करके युवक ने किया सुसाइड: सोनीपत में किराए पर रहता था मथुरा का दंपति; दोनों में 3 दिन से था विवाद

प्रदेशध्यक्ष सुरेन्द्र प्योंत।

प्रदेशध्यक्ष सुरेन्द्र प्योंत।

पिछले 22 दिनों से चल रहा है करनाल में धरना

संगठन के प्रदेशध्यक्ष सुरेन्द्र प्योंत ने बताया कि बीती 26 जुलाई को करनाल में प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट ने सीएम आवास को घेराव किया था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में ही सभी को रोकर दिया था। उसके बाद जिला सचिवालय के बाहर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट द्वारा धरना दिया गया था। आज सचिवालय के बाहर धरना देते हुए उन्हें 22 दिन हो चुके है। लंबित मांगों को लेकर आज प्रदेश भर के लैब अटेंडेंट करनाल में एकत्रित होंगे और सीएम आवास का घेराव करेगें। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

गन्नौर में स्वतंत्रता दिवस प्रोग्राम में चले ईंट-डंडे: MLA की मौजूदगी में 2 निजी स्कूलों के छात्रों में टकराव; भगदड़ मचने से कई घायल

ये है मुख्य मांगे

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे है कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को पक्का किया जाए, 30000 रुपये वेतन दिया जाए, HSSPP में मर्ज किया जाए या सेवा नियम लागू किये जाए, कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का वेतन स्कूल द्वारा ट्रेजरी से निकलवाया जाए, 12 महीने का वेतन लागू किया जाए, इच्छुक कर्मचारियों के तबादले किये जाए, कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के सेवा नियम लागू किये जाए, लैब अटेंडेंट की भविष्य निधि लागू की जाए, कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ दिया जाए, कंप्यूटर लैब के रखरखाव के लिए स्कूल को बजट दिया जाए, जिन स्कूल में कंप्यूटर लैब नहीं है या चोरी हो चुकी है वहा कंप्यूटर लैब स्थापित करवाई जाए, कंप्यूटर विषय को अनिवार्य विषय लागू किया जाए, Ex-Gratia का लाभ दिया जाए |

 

खबरें और भी हैं…

.
स्वतंत्रता दिवस समारोह: रोहतक में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व महम में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर होंगे मुख्यातिथि

.

Advertisement