अमेरिका भेजने के नाम पर 42.15 लाख हड़पे: रिश्तेदारों को जमीन बेचकर दिए पैसे; महीनों तक कई देशों के जंगलों में रखा

हरियाणा के अंबाला जिले में ड्राइवर से उसके रिश्तेदारों ने ही विदेश भेजने के नाम पर 42.15 लाख रुपए ठग लिए। दंपती की बातों में आकर ड्राइवर ने अपनी जमीन बेच रुपए दिए, लेकिन उसके बेटे को न विदेश भेजा गया और न ही उसके रुपए लौटाए।

पानीपत में पंचायत चुनाव 2022: सुबह से वोटिंग के लिए मतदाताओं की लाइन लगी; साढ़े 8 बजे तक 4% हुआ मतदान

ड्राइवर ने जब रकम लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने अंबाला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 लाख रुपए में हुई थी डील
गांव दुबली निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि उसके ममेरे भाई बलजिंदर सिंह व उसकी पत्नी लाभ कौर ने उसके छोटे बेटे प्रिंस को अमेरिका भेजने की बात कही। 30 लाख रुपए में डील हुई, लेकिन उसके बेटे को कई महीने तक जंगलों में रख 42.15 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में उसके बेटे को अमेरिका भेजने से मना कर गए।

बेटे को अहमदाबाद से दुबई ले गए
हरनेक सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके छोटे बेटे प्रिंस काे वीजा पर अमेरिका भेजेंगे। आरोपियों ने 15 जुलाई 2021 को पासपोर्ट व 5 लाख रुपए लिए। 25 जुलाई को दिल्ली बुलाया। यहां से प्रिंस को अहमदाबाद भेजा और अहमदाबाद से दुबई ले गए।

सिरसा में भाजपा नेता के घर आग: मकान की छत पर रखे सोलर पैनल में शॉर्ट सर्किट; धूआं उठते देख पहुंची पुलिस

कई महीने जंगलों में रखा
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके बेटे को दुबई में कुछ दिन रखने के बाद जंगल के रास्ते से इथोपिया ले गए। मांग करने पर यहां आरोपियों को उसने 4.95 लाख रुपए दिए। इसके बाद प्रिंस को केनिया भेज दिया। यहां से उसने आरोपियों को 9 लाख रुपए दिए। इसके बाद प्रिंस को सर्विया भेज दिया। प्रिंस को जंगल में बैठाकर 10 लाख रुपए की फिर डिमांड की। उसने 4.20 लाख हरमनजोत सिंह व 5 लाख नकद दिए। इसके बाद प्रिंस को स्पेन भेज दिया, लगभग 2 महीने स्पेन बिताने के बाद उसने मुझसे 15 लाख की और डिमांड की।

जमीन बेचकर दी रकम
हरनेक सिंह ने बताया कि बार-बार आरोपी रुपए की डिमांड कर रहे थे। उसने आरोपियों को अपनी जमीन बेचकर 42.15 लाख रुपए दिए, लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को कई महीने जंगलों में भटका। अमेरिका भेजने से मना कर दिया। जब उसने अपने 42.15 लाख रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया। अब आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। साहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.बहादुरगढ़ में कार ने 3 लोगों को रौंदा: 2 की मौत; तीसरे की हालत नाजुक, खेत में काम के बाद सोने जा रहे थे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *