अप्रैल में निर्यात 30.7 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा 20.11 अरब डालर पर पहुंचा

dehli:  पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रानिक सामान और केमिकल जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अप्रैल में भारत का उत्पाद निर्यात 30.7 प्रतिशत बढ़कर 40.19 अरब डालर हो गया। इसी समयावधि में आयात 30.97 प्रतिशत बढ़कर 60.3 अरब डालर हो गया। इस तरह देश का व्यापार घाटा बढ़कर 20.11 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल, 2021 में व्यापार घाटा 15.29 अरब डालर रहा था।

2021-22 में भारत ने रिकार्ड 418 अरब डालर का किया निर्यात

वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने रिकार्ड 418 अरब डालर का निर्यात किया था। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘पिछले वित्त वर्ष में रिकार्ड प्रदर्शन के बाद अप्रैल, 2022 में भी निर्यात में मजबूत वृद्धि रही। वस्तुओं का निर्यात 40 अरब डालर को पार कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 87.54 प्रतिशत बढ़ा

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को किया गिरफ्तार, देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम

इस दौरान पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 87.54 प्रतिशत बढ़कर 20.2 अरब डालर हो गया। कोयला, कोक और ब्रिकेट्स (कोयले की ईंट) का आयात बढ़कर 4.93 अरब डालर हो गया जो अप्रैल 2021 में दो अरब डालर था। हालांकि, अप्रैल 2022 में सोने का आयात लगभग 72 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब डालर रह गया, जो अप्रैल 2021 में 6.23 अरब डालर था।

बिहार स्थित साइबर क्रिमिनल्स पैसे चोरी करने के लिए हरियाणा वेबसाइट से अंगूठे के निशान कॉपी करें

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 15.38 प्रतिशत बढ़ा

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 15.38 प्रतिशत बढ़कर 9.2 अरब डालर हो गया, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 113.21 प्रतिशत बढ़कर 7.73 अरब डालर हो गया। अप्रैल 2022 में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर) 67.79 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल 2022 में कुल आयात 75.87 अरब डॉलर होने का अनुमान

अप्रैल 2022 में कुल आयात 75.87 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *