अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठित

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        नगर के विद्युत सदन के मंदिर प्रांगण में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक कीअध्यक्षता युनिट प्रधान कश्मीरी लाल व मंच का संचालन संदीप सैनी ने किया। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश भभ्याण व सचिव दीपक गिरधर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। काफी विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से प्रधान प्रवेश सैनी, उपप्रधान दीपक मुआना, सचिव ललित वर्मा, कैशियर अशोक मान, संगठनकर्ता कृष्ण शर्मा व सहसंगठनकर्ता विकास को बनाया गया। चुनी गई कार्यकारिणी का उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गडगड़ाहट के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *