अग्निशमन व पालिका कर्मचारियों ने जताया रोष

426
Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत दूसरे दिन अग्निशमन व पालिका कर्मचारियों ने जमकर रोष जताया। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान संजय शर्मा, फायर प्रधान सुनील कुंण्डू, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान दिलबाग सिंह, नगरपालिका यूनियन के प्रधान अजय ने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, जोखिम भत्ता 50000 रूपए, जनसंख्या के आधार पर पद सृजित किया जाए, सफाई व फायर कर्मचारियों की मौत पर 50 लाख का बीमा लागू हो।
यह भी देखें:-

सीएम रैली के निमंत्रण अभियान के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन के निवास पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू मोर ने प्रैस वार्ता में क्या कहा… सुनिए लाइव…

सीएम रैली के निमंत्रण अभियान के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन के निवास पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू मोर ने प्रैस वार्ता में क्या कहा… सुनिए लाइव…

समान काम समान वेतन लागू हो, 1366 फायर कर्मियों को फायर ऑपरेटर पद पर समायोजित किया जाए व कर्मचारियों की पेंशन पंजाब की तर्ज पर लागू होनी चाहिए। इस मौके पर संजय शर्मा, सुनील कुंडू, मंगतराम, रामसिंह राणा, अजय, नरेश, संतोष, शीला, रोशनी, मंजीत, नरेश, तेजबीर व जसबीर मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Advertisement