अंबाला में CIA ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 2 तस्करों से 3 किलो अफीम और 80 हजार कैश बरामद

हरियाणा के अंबाला में CIA-1 की टीम ने फिर नशे की बड़ी खेप के साथ तस्करों को काबू किया है। तस्कर बिहार से अफीम लाकर अंबाला सिटी एरिया में सप्लाई करते थे। गुरुवार देर रात CIA टीम ने गुप्त सूचना पर दोनों तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 3.10 किलो अफीम और 80 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। CIA ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अंबाला में CIA ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 2 तस्करों से 3 किलो अफीम और 80 हजार कैश बरामद

पुलिस के मुताबिक, CIA-1 की टीम लायलपुर बस्ती (अंबाला सिटी) एरिया में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच सूचना मिली की बिहार के गांव मोहारी निवासी अमलेश साहनी और गांव हरीनगर (बिहार) अशोक साहनी बिहार से अफीम लाकर अंबाला सिटी एरिया में सप्लाई करते हैं।

पुलिस आक्रमण दिवस अभियान के दौरान 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी काबू

जीतगढ़ रोड से पकड़े तस्कर

तस्कर जीतगढ़ रोड पर खड़े थे। CIA-1 ने तुरंत रेड करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमलेश साहनी के हाथ में पकड़े कपड़ा के थैले से 3 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही अशोक साहनी की तलाशी लेने पर पेंट जेब से 80 हजार रुपए कैश बरामद किया। पूछताछ में बताया कि अफीम बेचने के बाद यह 80 हजार रुपए मिले थे।

आरोपियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने धारा 18 NDPS ACT के तहत केस दर्ज किया है। CIA-1 दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
एलोन मस्क आईफोन यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 8 डॉलर से बढ़ाकर 11 डॉलर कर सकते हैं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!