अंबाला में हादसे में दंपति की मौत: इस्माईलाबाद से बाइक पर लौट रहे थे, नग्गल के पास पिकअप ने मारी टक्कर

 

 

हरियाणा के अंबाला में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई। दोनों इस्माईलाबाद से अंबाला सिटी लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव नग्गल के ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।

ISC बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी: लड़कों को पछाड़ फिर लड़कियों ने मारी बाजी, अंजली को मेडिकल स्ट्रीम में मिले 98.8% अंक

मृतक की शिनाख्त गुरुनानक कॉलोनी इस्माईलाबाद निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह और काजल सैनी पत्नी विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अंबाला सिटी नौकरी करते थे विक्रमजीत व काजल

इस्माईलाबाद निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटा विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी काजल सैनी अंबाला सिटी में नौकरी करते थे। वे दोनों अंबाला सिटी में ही एक किराए के मकान में रहते थे। वे शुक्रवार को कंपनी से छुट्टी होने के बाद इस्माईलाबाद अपने घर आए थे।

वापस अंबाला सिटी लौटते वक्त हुआ हादसा

विक्रमजीत सिंह और काजल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वे दोनों अपने पैतृक गांव से वापस अंबाला सिटी लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी बाइक पर चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे स्थित गांव नग्गल के पास पहुंचे तो गत रात्रि करीब साढ़े 11 बजे एक बोलेरो पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सोनीपत में रेवाड़ी कांवड़िए की मौत: खेवड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम

पति की मौके पर ही मौत, पत्नी ने बीच रास्ते तोड़ा दम

हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी काजल सैनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। काजल सैनी को उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने विक्रमजीत सिंह के पिता की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
ऑस्ट्रेलिया से लौटी युवती ने कुरुक्षेत्र में रचाई शादी: पति को अपने पास बुलाने का दिया झांसा; जेवर और 57 लाख हड़पे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *