अंबाला में दिलचस्प हुआ पंचायत चुनाव का दंगल: कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी की पत्नी जिला परिषद मेंबर का चुनाव लड़ेंगी

हरियाणा के अंबाला में पंचायत चुनाव की जंग दिलचस्प हो गई है। यहां से कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उन्हें अंबाला के वार्ड नंबर 4 से जिला परिषद मेंबर के चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। इनके मुकाबले इनेलो के अविनाश राणा और AAP के कंवल जीत चुनावी टक्कर में होंगे।

पानीपत में सरपंच प्रत्याशी के घर 13.50 लाख की चोरी: पूजा करने गया था गांव; पौने 2 घंटे में आया वापिस, कैश-ज्वेलरी गायब

खास बात यह है कि BJP, AAP और इनेलो यहां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव न लड़कर अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने का फैसला लिया है। वहीं विधायक का चुनाव लड़ चुके मक्खन सिंह लबाना वार्ड-9 से आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना।

आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना।

BJP ने सांसद सैनी की पत्नी समेत 13 प्रत्याशी उतारे
इनेलो और आम आदमी पार्टी के बाद BJP ने भी अपने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतार दिए हैं। वार्ड-4 से कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। इनके अलावा वार्ड नंबर-1 से गुरमीत सिंह, वार्ड-2 से नीना गुप्ता, वार्ड-3 से संदीप कुमार, वार्ड-5 से मोहित कुमार, वार्ड-6 से रीति, वार्ड-8 से रजनी बाला, वार्ड-9 से मनदीप कुमार राणा, वार्ड-11 से मलकीत सिंह, वार्ड-12 से बलविंद्र कुमार, वार्ड-13 से पिंकी देवी, वार्ड-14 से दर्शन सिंह और वार्ड-15 से सरोज बाला विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे।

फिलिप्स 4000 नौकरियों में कटौती करेगा क्योंकि कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही है: सीईओ

इनेलो से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा फाइनल किए गए जिला परिषद के वार्ड नंबर-1 से विकास बाल्यान उर्फ लक्की नगौली, वार्ड- 2 से मंजीत कौर ड़ैहरी, वार्ड-3 से संदीप गुर्जर मुकुंदपुर, वार्ड-4 से संतोष देवी, वार्ड-5 से अविनाश राणा डैहर, वार्ड-9 से मास्टर डिंपल शर्मा भानोखेड़ी, वार्ड-12 से निर्मल कश्यप, वार्ड-14 से इकबाल बाजवा प्रत्याशी होंगे।

AAP के ये प्रत्याशी मैदान में
आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतार दिए हैं। वार्ड नंबर-1 से अनूप सिंह, वार्ड-3 से रजनीश शर्मा, वार्ड-5 से कंवलजीत, वार्ड-6 से हरविंदर कौर, वार्ड-7 से मुनीश कुमार, वार्ड-8 से राजिंद्र कौर, वार्ड-9 से मक्खन सिंह लबाना, वार्ड-10 से बलविंदर सिंह, वार्ड-11 से स्वर्ण सिंह, वार्ड-12 से गुरजीत सिंह, वार्ड-13 से संगीता रानी और वार्ड-14 से संजीव कुमार प्रत्याशी होंगे।

कई पुरानी सदस्य भी चुनावी मैदान में कूदे
जिला परिषद के चुनाव में पूर्व जिप सदस्य फिर से चुनावी मैदान में कूदे हैं। वार्ड-3 से आम आदमी पार्टी से रजनीश शर्मा और वार्ड-9 से BJP प्रत्याशी मनदीप कुमार राणा दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-9 में ही MLA का चुनाव लड़ चुके मक्खन सिंह लबाना मैदान में उतरे हैं। वहीं, JJP से परमजीत सिंह एक्टिव हैं। इसी तरह इनेलो से डिंपल शर्मा भानोखेड़ी, वार्ड-11 से बसपा करनैल सिंह नगला फिर मैदान में उतरे हैं। कई वार्डों में सीट रिजर्व होने के कारण महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

 

खबरें और भी हैं…

.अंबाला में ट्रक ने गाड़ी को मारी टक्कर: दिवाली मनाने घर जा रहा परिवार बाल-बाल बचा, 6 लोग घायल

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *