अंबाला में कांग्रेस की भारत जोड़ो-पद यात्रा: MLA वरुण चौधरी बोले- सरकार ने धर्म के नाम पर तोड़ा, वह भारत को फिर से जोड़ रहे

हरियाणा के अंबाला में रविवार को कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुलाना से कांग्रेसी विधायक वरुण चौधरी की अगुवाई में भारत माता की जय के साथ कांग्रेस भवन अंबाला कैंट से यात्रा निकाली।

अंबाला में कांग्रेस की भारत जोड़ो-पद यात्रा: MLA वरुण चौधरी बोले- सरकार ने धर्म के नाम पर तोड़ा, वह भारत को फिर से जोड़ रहे

BJP ने धर्म के नाम पर देश को तोड़ा

विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। भारत को फिर से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सत्ता में आए लोगों ने धर्म के नाम पर राजनीति कर देश को तोड़ने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ने का जिम्मा उठाया है।

अंबाला कैंट में भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाले कांग्रेसी।

अंबाला कैंट में भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाले कांग्रेसी।

खुशी है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपनाया

कांग्रेस नेता हीरा लाल यादव ने कहा कि पद यात्रा के दौरान शहीदों को नमन किया गया। जो लोग राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ा रहे हैं, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को जला दिया था, लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा चयनित किया गया राष्ट्रीय ध्वज अपना लिया है।

स्नैचिंग-चोरी का आरोपी गिरफ्तार: हिमाचल के कुल्लू में मोबाइल छीनकर ट्रांसफर की थी रकम; साइबर सेल ने अंबाला से पकड़ा

GST लगा गरीबों के मुंह से छीना निवाला

कांग्रेसियों ने कहा कि BJP सरकार ने खाने पीने की चीजों पर GST लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। जब कोई उनके खिलाफ आवाज उठाता है तो ED और CBI की रेड कराते हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

यहां-यहां से निकली भारत जोड़ो पद यात्रा

कांग्रेस की पद यात्रा कांग्रेस भवन अंबाला कैंट से शुरू हुई। निकल्सन रोड, अनाज मंडी, दाल मंडी, चूना चौक, हिल रोड, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट, सदर बाजार से होते हुए विजय रत्न चौक पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने शहीद विजय रत्न की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात राय मार्केट, इंदिरा मार्केट, गांधी मार्केट से होते हुए कांग्रेस भवन के नजदीक स्थित शहीद पंडित भगत राम शुक्ला चौक पहुंची, यहां श्रद्धांजलि के बाद यात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक जैन व सुधीर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल से रिश्वतखोर लाइनमैन गिरफ्तार: बिजली बिल अडजस्ट करवाने के मांगे 21 हजार रुपए, आज किया जाएगा अदालत में पेश

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *