अंबाला में अस्पताल से बंदी फरार: बाथरुम जाने का बनाया बहाना; खिड़की तोड़कर पाइप से नीचे उतरा, भनक तक नहीं लगी

 

हरियाणा के अंबाला में बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी को तबीयत बिगड़ने पर अंबाला सिटी में भर्ती कराया गया था। बंदी ने अचानक बाथरुम जाने का बहना बनाया और पीछे से खिड़की तोड़कर फरार हो गया।

करनाल के फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा का मंत्र: शिक्षक ने जरुरमंद बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का उठाया बीडा, पति, पत्नी व बच्चे अपने खर्च पर सीखा रहे क,ख,ग,घ

बाथरुम से काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पुलिस को शक हुआ। बाथरुम जांचने पर बंदी फरार मिला।

जानकारी के मुताबिक, बलदेव नगर निवासी बंदी प्रिंस सेंट्रल जेल अंबाला में बंद था। 2 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया था। सुरक्षा के लिहाज से 2 पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। रविवार देर शाम को प्रिंस ने अचानक बाथरूम जाने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी बाहर खड़े थे। शातिर बंदी पीछे से खिड़की तोड़ी और फिर पाइप के जरिए नीचे उतार फरार हो गया।

CM से मिली ऑल हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन: मांगें पूरी कराने को सौंपा ज्ञापन, बोले- 4 महीने से काट रहे अधिकारियों के चक्कर

RPF ने जून 2022 में पकड़ा था प्रिंस

पुलिस के मुताबिक, RPF अंबाला ने जून 2022 में बलदेव नगर निवासी प्रिंस को चोरी करते हुए पकड़ा था, जबकि दूसरा साथी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया था।

CIA समेत 3 टीमें कर रही रेड

बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि बंदी प्रिंस के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज था। बंदी के फरार होने की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई थी। अब CIA समेत तीनों टीमें रेड कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बंदी को पकड़ा जाएगा। बताया कि बंदी प्रिंस के खिलाफ जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
मंत्री देवेंद्र बबली की टोहाना थानों में रेड: सिटी-सदर SHO की ली क्लास; बोले- हर अपराध का हिसाब देना होगा, रिकॉर्ड तैयार रखें

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *