विहिप ने भगवान श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष से लेकर शीला पूजन का किया कार्य – अरविंद शर्मा

204
Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों,    विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम जनवरी माह में समूचे भारत में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जींद जिला व सफीदों क्षेत्र में भी यह कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हिंदुओं की धार्मिक व सामाजिक रक्षा हेतु यह अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत निधि समर्पण के लिए सभी बंधुओं व सामाजिक संस्थाओं से जाकर आग्रह किया जा रहा है। समाज में से एकत्रित इस निधि से हिंदू समाज के विकास व उसे बल प्रदान करने के कार्य किए जाते हैं। इस पुनित कार्य के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम पूरे जी जान से लगी हुई है।
यह भी देखें:-
सफीदों हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर राइस मिलर एसोसिएशन प्रधान सुभाष जैन ने क्या कहा… सुनिए लाइव…https://fb.watch/aDPaR2kR0y/
उन्होंने कहा कि परिषद का कार्य विश्व के 30 से ज्यादा देशों में आज प्रभावी तरीके से चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रयासों से आज एक लाख से अधिक एकल विद्यालय, 40 वेद विद्यालय व गौरक्षा संवर्धन आदि अलग-अलग प्रकार के प्रकल्प देश-विदेश में चलाए जा रहे हैं। विहिप में लाखों की संख्या में परावर्तन का सराहनीय कार्य किया है और यह निरंतर जारी है। संस्था ने भगवान श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष से लेकर शीला पूजन का कार्य किया। इसके अलावा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और मंदिर बनवाने का कार्य किया है।
Advertisement