Safidon : यशपाल सूरी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की बैठक संपन्न

257
Advertisement

बुजुर्ग समाज की धरोहर, समाज को इनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए – डा. अशोक सम्राट

एस• के• मित्तल
सफीदों,      नगर के नहर पुल स्थित आर्य समाज मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की विशेष बैठक संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समाजसेवी डा. अशोक सम्राट में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्था को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने विचार रखे। इसके अलावा संस्था के आगामी प्रस्तावित सेवा कार्यों को जल्द क्रियान्वित करने पर विचार-विमर्श किया गया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि डा. अशोक सम्राट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास समाजसेवा के कार्यों को करने के लिए पर्याप्त समय, धन तथा अनुभव होता है। बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। हम सबको इनका पूरा मान-सम्मान करना चाहिए तथा इनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। संस्था को समाजहित के कार्य करने चाहिए व समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने चाहिए।
यह भी देखें:-
लोहारू तहसील में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन… देखिए लाइव…
सेवानिवृत्त अध्यापकों को जरूरतमंद गरीब व पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को समय देकर नि:स्वार्थ भाव से नि:शुल्क अध्यापन कार्य करना चाहिए था। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा में सहयोग करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने सदस्यों से आह्वान किया कि वह अन्य वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में संस्था के साथ जोड़कर संगठन के हाथ मजबूत बनाएं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जयदेव माटा, दर्शन लाल मेहता, हंसराज अनेजा, सत्यदेव चौबे, रामकरण कश्यप, प्रेमनाथ, ओमप्रकाश जून, राजेंद्र वशिष्ठ, चेतन दास, निर्मल भाटिया, चमन लाल, कश्मीरी लाल भाटिया, कवि गर्ग, राजेश रोहिल्ला, शंकरदास व कैलाश चंद्र मौजूद थे।
Advertisement