Advertisement
बैठक में 30 अप्रैल को जन्मोत्सव मनाने का लिया फैसला
सफीदों (एस• के• मित्तल) : अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद की एक बैठक नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजीव गौत्तम ने की। बैठक में सभापति संस्था के सरंक्षक ईश्वर दत्त रहे। बैठक में संस्था का लेखा जोखा ऑडिटर कृष्ण वत्स ने प्रस्तुत किया। बैठक में फैसला लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी 30 अपै्रल को भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में प्रात: 11 कुण्डीय यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर में विशाल सनातन धर्म यात्रा भी निकाली जाएगी। अपने संबोधन में अध्यक्ष संजीव गौत्तम ने कहा कि गत वर्ष की भांति 36 बिरादरी व सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को साथ लेकर यह जन्मोत्सव मनाया जाएगा। क्योंकि भगवान किसी एक जाति या व्यक्ति विशेष के नहीं होते। भगवान सभी का कल्याण करने के लिए इस पृथ्वी पर आते हैं। भगवान परशुराम तो जगदगुरू है। चाहे कर्ण हो, भीष्म पितामह हो, गुरु द्रोणाचार्य हो, भगवान श्री कृष्ण हो या भगवान श्रीराम हो, सभी को ज्ञान देने वाले और शिव गीता का उपदेश देने वाले भगवान परशुराम है। भगवान परशुराम त्रिशक्ति अवतार है। भगवान परशुराम के पिता जमदग्रि भगवान शंकर के अवतार, माता रेणुका मां काली की अवतार व भगवान परशुराम श्री हरि के अवतार है। इसलिए दक्षिण भारत में भगवान परशुराम को त्रिशक्ति अवतार भी कहते हैं। इस अवसर पर सत्यदेव चौबे, रामप्रताप पोलिस्त, प्रमोद गौत्तम, पुरूषोत्तम कौशिक, यतिंद्र कौशिक, प्रिंस मुद्गिल, सचिन रत्ताखेड़ा, प्रिंस सिवानामाल, विनोद मिश्रा, सोनू शर्मा, अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह भी देखें :-
पिज़्ज़ा की दुनिया में मचा तहलका । एमजी रोड पर हंगरी प्वाइंट । देखिए लाइव
Advertisement