बीजेपी ने वार्ड स्तर पर धुमधाम से मनाई सुभाष चंद्र बोस जयंती

212
Advertisement

आजादी भीख मांगने से नहीं शहीदों के बलिदान से मिली – विजयपाल सिंह 

एस• के• मित्तल
सफीदों,      देश के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने की। वे रविवार को सफीदों शहर में आहलुवालिया भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस प्रतीमा पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया गया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण का अभूतपूर्व सपना नेताजी की कार्यशैली में विद्यमान था। उनका मानना था कि आजादी भीख मांगने से नहीं मिल सकती। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। तभी उन्होंने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने वास्तविक आजादी को प्राप्त करने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की। 18 अगस्त 1945 में उन्होंने बैंकाक से टोकियो की उड़ान भरी। कयास लगाए जाते हैं कि इसी यात्रा में विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई होगी। वीर सुभाष चंद्र का सपना एक भारत, एक मिशन की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शहीदों के बलिदान तक को भुला दिया।
यह भी देखें:-
बीजेपी प्रैस प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर सुनिए… 
सेल्युलर जेल में शहीदों को जो यातनाएं दी गईं, शहीदों ने जो बलिदान दिया, वह देश के सामने लाने का भाजपा ने संकल्प लिया गया है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेल्यूलर जेल में दौरा करके वहां से मिट्टी लाकर देशभक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन अब यह पर्व 23 जनवरी से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा कर दी है। इसके अलावा भारत सरकार ने दिल्ली के ऐतिहासिक इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतीमा स्थापित करने की घोषण की है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश के हर ग्राम, वार्ड व बूथ स्तर पर नेता जी की जयंती मनाई गई है। इस मौके पर सरोज भाटिया, रोहित गुंबर, सुनील लडवाल, प्रवीण गर्ग, सतीश मंगला, रवि थनई, सोनू रजाना व प्रवीण सैनी मौजूद थे।
Advertisement