पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने गांव मौरखी में मनाई मकर संक्रांति दान व सम्मान का पर्व है मकर संक्रांति: बचन सिंह आर्य

पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने गांव मौरखी में मनाई मकर संक्रांति
दान व सम्मान का पर्व है मकर संक्रांति: बचन सिंह आर्य

एस• के• मित्तल   
सफीदों,   सफीदो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने उपमंडल के गांव मौरखी में ग्रामीणों के संग मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बचन सिंह आर्य को फूलों की मालाएं पहनाकर व शॉल औढ़ाकर जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति दान व सम्मान देने का पर्व है। इस दिन तीर्थ स्थानों पर स्नान, दान, हवन, तिल, गुड़, गर्म व वस्त्र दान करने का महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हरियाणा में मकर संक्रांति सम्मान पर्व के रूप में भी मनाई जाती है। हरियाणा में इस दिन बुजुर्गों व अपने से बड़ों का विशेष रूप से सम्मान किया जाता है। बचन सिंह आर्य ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र व वर्ग नहीं है जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार ने योजनाएं ना बनाई हो औउ उनको अमलीजामा पहनाकर लोगों का सीधा लाभ नहीं दिया गया है। सरकार की सैंकड़ों ऐसी योजनाएं जिसका जनता प्रत्यक्ष लाभ उठा रही है। विससित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 साल का सपना अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर निर्माण करके पूरा करने का काम किया है। मंदिर निर्माण से देश की जनता बेहद खुश है और उनमें एक विशेष उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर रमेश रोढ़, राकेश शर्मा, उमेद रोढ़, राजा रोढ़, रामफल प्रजापत, धन्ना शर्मा, भीम सिंह, बोना बाल्मीकि, धीरा सिंह, मंगल धानक, देवेंद्र देशवाल व सुनील देशवाल सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।India vs Afghanistan, 2nd T20I, tip-off XI: Kohli returns, toss up between Jaiswal and Gill, Kuldeep for Bishnoi, Tilak misses out

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *