दुर्गा शक्ति ऐप से जोड़े 13327 नए उपयोगकर्ता – डीजीपी

244
Advertisement

महिला हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों में से 1872 एफआईआर दर्ज

 

एस• के• मित्तल          

चण्डीगढ़, महिलाओं को जागरूक करने व अपराध की सूचना तुरंत दर्ज करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा संचालित महिला हेल्पलाईन के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह बताते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर गत वर्ष के दौरान मिली 77,000  शिकायतों में से 1872 पर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन पर तैनात प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी राज्य में रहने वाली महिलाओं की न केवल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि, काम करने और आने-जाने वाली महिलाओं में साहस और आत्मविश्वास भी पैदा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति मोबाइल ऐप पर भी महिलाओं का भरोसा बढ़ा है। उक्त अवधि के दौरान दुर्गा शक्ति ऐप से 13327 नए उपयोगकर्ता जोड़े गए। अब इनकी संख्या बढकर 2.31 लाख से अधिक हो गई। इस एप के माध्यम से मिली शिकायतों पर पुलिस ने 48 एफआईआर दर्ज की और 34 का निपटारा किया तथा अब तक 1583 मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपराधियों को पकड़ने व उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतू जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पहले अधिकांश महिलाएं अपने खिलाफ होने वाले अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करवाने में संकोच करती थीं, लेकिन हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिर्पोटिंग में भी वृद्धि हुई है। 

 

यह भी देखें:-

धर्मगढ़ बोहली रोड पर चला पीला पंजा… सर्विस स्टेशन पर की कार्रवाई… देखिए लाइव… 

धर्मगढ़ बोहली रोड पर चला पीला पंजा… सर्विस स्टेशन पर की कार्रवाई… देखिए लाइव…

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने गत माह के दौरान साइकिल अभियान व जागृति यात्रा’ जैसी कई अनुकरणीय सामाजिक पहल शुरू की हैं। महिला साइकिल चालकों की टीम ने राज्य भर के 23 पुलिस थानों की 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर महिलाओं में चेतना लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी सोच की तर्ज पर हर संभव आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन मॉड्यूल आईटीएसएसओ डैशबोर्ड पर भी हरियाणा पुलिस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह आईटीएसओ विशेषकर बलात्कार के मामलों में राज्य पुलिस को जांच पूरी करने के लिए   मोनिटरिंग और प्रबंधन की इजाजत देता है। वर्तमान में हरियाणा पुलिस 56.7 प्रतिशत अनुपालना दर के साथ भारत में छठे स्थान पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य भर में महिला पुलिस स्टेशन सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा कर प्रोत्साहित करने और उन्हें बिना किसी भय के अपराध की तुरंत रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए विभिन्न पुलिस थानों में 239 महिला सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

 

Advertisement