Safidon : जीन्द पुलिस विभाग से 2 कर्मचारी हुए सेवानिवृत

199
Advertisement

सेवानिवृत कर्मचारियों को एसपी श्री नरेन्द्र बिजरानिया ने दी सम्मान के साथ विदाई 

एस• के• मित्तल
जींद,      31 जनवरी 2022 को पुलिस विभाग जीन्द से 2 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी नरेन्द्र बिजरानिया ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी व विदाई दी। इस मौके पर जितेन्द्र सिहं डीएसपी हैडक्वाटर जींद, धर्मपाल उपनिरिक्षक भलाई शाखा, कुलबीर सिंह लाईन अधिकारी, राजेश कुमार प्रधानाचार्य डीएवी पुलिस पब्लिक स्कुल, रिटायर्ड कर्मचारी प्रेमसिंह बांगड़ ,सतीश कुमार सीडीआई व पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के अलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद थे। पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी. श्री नरेन्द्र बिजरानिया ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ समाज का हिस्सा बने, रिटायर्मेंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बाटें और अपने आस-पास खुशियों का माहौल बना कर रखें।
यह भी देखें:-
लोहारू तहसील में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन… देखिए लाइव…
उन्होंने सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को जीवन के दूसरे पड़ाव में अच्छा समय बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरीक्षक रामकुमार जो दिनांक 01 फरवरी 1964 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 53 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 39 साल 05 माह 04 दिन रहा है। ई उप-निरीक्षक राजपाल वासी रोहेड़ा जिला कैथल जो दिनांक 25 सितंबर 1989 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 35 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 32 साल 3 महिने 06 दिन रहा है।
Advertisement