करनाल में 2 यूट्यूबर गिरफ्तार: डिपो संचालक को कर रहे थे ब्लैकमेल; 25 हजार के साथ रंगेहाथ पकड़े

53
App Install Banner
Advertisement

 

पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों यूट्यूबर।

करनाल पुलिस ने डिपो संचालक को ब्लैकमेल करने वाले 2 यूट्यूबरों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों को 25 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

4 रुपए किलो पर आया टमाटर: सही दाम न मिलने से किसान इसे सड़कों पर फेंक रहे, जुलाई में ये 250 किलो बिका

DSP नायब सिंह ने बताया पहले आरोपियों ने डिपो संचालक की राशन कम बांटने की वीडियो बनाई और लाखों रुपए की ठगी की। 2 साल से आरोपी पीड़ित से लगातार रकम लेते रहे। जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार कर दिया तो सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी गई।

डिपो का लाइसेंस रद्द कराने की धमकी
राजीव पुरम निवासी विपिन कुमार ने बताया कि राशन डिपो उसकी भाभी रेनू गुप्ता के नाम से है। डिपो पर भाभी कम बैठती है। सरकार के नियमानुसार राशन का वितरण किया जाता है। पिछले करीब दो साल से बंसत विहार निवासी आजाद और सदर बाजार निवासी संजय उसके डिपो का लाइसेंस रद्द कराने की धमकी और केस दर्ज कराने का दबाव बना रहे हैं। दोंनों ने इस मामले को रफा-दफ करने के लिए 1.80 लाख रुपए भी लिए।

जानकारी देते पीड़ित डिपो संचालक।

जानकारी देते पीड़ित डिपो संचालक।

पीड़ित बोला- मरने के लिए कर दिया था मजबूर
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे मरने को मजबूर कर दिया है। बाद में आरोपियों ने 50 हजार रुपए की मांग की। वह 25 हजार रुपए लेकर प्रेम नगर पहुंचा। जहां पर आरोपियों को पैसे देते हुए घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जब आरोपी नहीं माने और रुपयों की डिमांड करते रहे। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी।

भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जेडीएस के साथ चुनाव लड़ेगी: BJP कर्नाटक की 4 सीटें देने पर सहमत हुई

पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया जाल
DSP नायब सिंह ने पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पांच-पांच सौ रुपए पर हस्ताक्षर किए और आरोपियों को देने के लिए भेजा। जैसे ही पीड़ित ने आरोपियों को रकम थमाई तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Advertisement