करनाल में यमुना नदी में डूबे 4 युवक: एक का शव मिला, दूसरे को सुरक्षित बाहर निकाला; 2 युवकों की तलाश जारी

44
Quiz banner
Advertisement

करनाल में मंगलवार को यमुना में नहाने उतरे 4 युवक डूब गए। एक युवक की मौत हाे गई, जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो अन्य युवकों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। गांव सदरपुर के पास विधायक हरविंद्र कल्याण समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

नहर में नहाने गए थे चारों
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सदरपुर निवासी अमन अपनी बुआ के लड़के बुढा खेड़ा निवासी अंशुल और अपने दोस्त वंश और रिपांशु के साथ यमुना में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में चारों डूब गए। अमन शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने नदी में छलांग लगाकर रिपांशु और अमन को बाहर निकाला। रिपांशु की हालत खराब होने की वजह से उसे तुरंत घरौंडा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। वंश और अंशुल की तलाश की जा रही है। फिलहाल उनका सुराग नहीं लग पाया है।

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन: सिंधु ने स्थानीय प्रबल दावेदार ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को पहले दौर में हराकर सीधे दो हार का बदला लिया

2 बहनों का इकलौता भाई था रिपांशु
रिपांशु 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह कालरम गांव के प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था और विदेश में पढ़ाई करना चाहता था। उसके पिता पब्लिक हेल्थ में प्लम्बर है और मां मजदूरी का काम करती है।

वहीं वंश के बुआ के लड़के की शादी सदरपुर में हुई है और इसकी दूर की रिश्तेदारी यहां पर बताई जा रही है। वंश अपने दोस्त रिपांशु को लेकर सदरपुर आया था, जबकि अंशुल अपने मामा के घर आया हुआ था।

देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

यमुना के युवकों के डूबने के बाद मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण मौके पर पहुंचे।

यमुना के युवकों के डूबने के बाद मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण मौके पर पहुंचे।

यमुना नहर किनारे पहुंचे पुलिस के अधिकारी।

यमुना नहर किनारे पहुंचे पुलिस के अधिकारी।

यमुना में युवकों के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोग।

यमुना में युवकों के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोग।

रिपांशु का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन।

रिपांशु का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन।

 

खबरें और भी हैं…

.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ग्लोबल एआई वॉचडॉग लाइक न्यूक्लियर एजेंसी के विचार का समर्थन किया

.

Advertisement