अटल विद्यार्थी संगठन ने पुष्प अर्पित कर मनाई सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती

222
Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों,     अटल विद्यार्थी संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया। इस मौके पर अजीत पाथरी, कृष्ण जांगड़ा, अनुज, अमित सैनी, मोहित, रोहित, रितेश व अवनीत मौजूद थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह भी देखें:-
बीजेपी प्रैस प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर सुनिए… 
उन्होंने युवा पीढ़ी में जोश भरने का काम किया। भारत में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। उनके अविस्मरणीय योगदान का देश आज भी कर्जदार है। उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर भारतीयों में एक जोश भरने का काम किया।
Advertisement